Monday, December 14, 2020

बालों के झड़ने या एलोपेसिया के कारण

अधूरे या पूरी तरह से बालों के झड़ने को एलोपेसिया कहा जाता है|



बालों के झड़ने के बहुत सारे कारण हैं| इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं

1. बालों की बीमारियां

(क) बालों का अनुवांशिक पतलापन या गंजापन:

  • सबसे आम कारण
  • इसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया भी कहते हैं|
  • पुरुषों में घटते हुए हेयरलाइन के साथ-साथ स्कैल्प के बाल भी झड़ते हैं|
  • महिलाओं में सामने और स्कैल्प के बाल पतले हो जाते हैं|

(ख) एलोपेसिया एरिएटा:

  • यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है|
  • इसकी वजह से स्कैल्प तथा शरीर के अन्य जगहों पर भी बाल झड़ सकते हैं|
  • यह सभी उम्र के लोगों में हो सकता है|
  • इसमें बाल पैचेज (चित्तियो) में झड़ते हैं|

(ग) सिकेट्रिशल एलोपेसिया:

  • यह स्वस्थ महिलाओं और पुरुषों में भी हो सकता है|
  • यह एक रेयर कंडीशन है जिसमें बालों के फॉलिकल्स बर्बाद हो जाते हैं|
  • यहां फॉलिकल होते हैं, वहां स्कार (निशान) बन जाते हैं और बालों का फिर से बढ़ना संभव नहीं हो पाता है|
  • उपचार में सूजन को रोकने की कोशिश की जाती है, जो फॉलिकल्स को बर्बाद कर देते हैं|


2. बीमारियां

(क) अंदरुनी स्वास्थ्य:

  • बालों का झड़ना करीब 30 बीमारियों के चेतावनी लक्षण हो सकते हैं|
  • अंदरुनी बीमारी का इलाज करके बालों का झड़ना रोका जा सकता है|
  • उदाहरण के तौर पर थायराइड की बीमारी और आयरन की कमी से होने वाली रक्ताल्पता|

(ख) कैंसर का इलाज:

  • रेडिएशन थेरेपी
  • कीमोथेरेपी की दवाइयां
  • इसमें बालों का झड़ना टेम्पररी ही होता है लेकिन काफी तनावपूर्ण हो सकता है|

(ग) स्कैल्प का रिंगवर्म या खुजली:

  • फंगल इनफेक्शन (बच्चों में आम)
  • यह स्कैल्प (सिर) पर स्केलिंग और गंजापन कर सकता है|

(घ) ट्रिचोतिलोमानिया (trichotillomania):

  • यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोग अपने ही बाल बार-बार नोचते/ खींचते रहते हैं|
  • यह लोग स्कैल्प के बालों के अलावा पलकों, भौहों, नाक और शरीर के अन्य भागों के बाल भी नोचते रहते हैं|

3. तनाव और हार्मोन्स

(क) तनाव:

  • मानसिक या शारीरिक तनाव
  • जैसे कि मेजर सर्जरी, हाई फीवर, इनफेक्शन, फ्लू आदि|

(ख) हार्मोन्स के स्तर में बदलाव:

  • हार्मोन्स के स्तर में परिवर्तन (विशेषकर महिलाओं में)
  • मेनोपॉज और बच्चे की डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजेन के स्तर में गिरावट को वज़ह से यह आम होता है|
  • सामान्य होने पर बाल फिर से आ सकते हैं|

4. डायट या आहार

  • वज़न का कम होना: बहुत ही आम है, अच्छा खाना और फिर से वजन ठीक पर बाल फिर से बढ़ सकते हैं|
  • विटामिन ए की अधिकता
  • बहुत कम प्रोटीन लेना: प्रचुर मात्रा में प्रोटीन लेने से बालों का झड़ना कम हो सकता है|
  • बहुत कम मात्रा में आयरन लेना: आयरन के शाकाहारी स्रोत हैं- आयरन फोर्टीफाइड सेरेल्स,  सोयाबीन, पम्पकिन सीड्स, उजले सेम, लेंटिल्स, स्पिनाच आदि|
  • क्लाम्स, ओयेस्टर्स, ऑर्गन मीट्स आदि आयरन के जंतु स्रोत हैं|
  • खाने से जुड़ी बीमारियां: जैसे कि एनोरेक्सिया और बुलिमिया
  • जिंक की कमी
  • कुपोषण

5. दवाइयां

दवाएं जिन से बाल झड़ सकते हैं वह इस प्रकार हैं

  • रक्त पतला करने वाली दवाइयां
  • अत्यधिक विटामिन ए का सेवन
  • अर्थराइटिस, डिप्रेशन, गठिया, हृदय रोग और उच्च रक्त चाप की दवाइयां
  • गर्भ निरोधक गोलियां

6. बालों के देखभाल की तरीके:

(क) हेयर कॉस्मेटिक्स: बालों के कलर, जेल, रिलैक्सर, स्प्रेज आदि | चिकित्सक इन चीजों के कम इस्तेमाल की सलाह देते हैं, जिससे कि बालों का टूटना कम हो सके |

(ख) ब्लो ड्रायर, फ्लैट और कर्लिंग आईरन: ब्लो ड्रायर से निकलने वाली उच्च उष्मा बालों के शाफ्ट में उपस्थित पानी को सूखा सकते हैं, जिससे कि बाल भंगुर होने लगते हैं तथा अधिक टूटने की संभावना हो जाती है|

(ग) हेयर पिन्स, क्लिप्स और रबर बैंड्स: अगर बालों को रबर बैंड्स, हेयर पिंस, क्लिप्स से कस कर बांधा जाए तो उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है| इसलिए हेयर क्लिप्स ऐसे लगाने चाहिए जो ढीले हों और सिर के अलग अलग हिस्सों में लगाना चाहिए ताकि बालों का टूटना एक ही जगह से ना हो|

(घ) बालों को बहुत अधिक सवारना: रेगूलर शैंपू, कंधी या ब्रश करना (दिन में 100 से अधिक स्ट्रोक) भी बालों के टूटने का कारण हो सकता है|

संदर्भ:

  1. https://www.nhp.gov.in/disease/skin/alopecia-hair-loss
  2. John M. Murtaghs Patient Education. of 6th revised ed edition. North Ryde NSW: McGraw-Hill Australia. 2012
  3. https://thehairlust.co.uk/blogs/blog/androgenetic-alopecia photo credit
  4. https://www.medicalnewstoday.com/articles/70956 photo credit
  5. https://medium.com/@poojasheth789/some-common-myths-about-scarring-alopecia-treatment-e9ff621852b6 photo credit
  6. https://www.pulsetoday.co.uk/clinical-feature/clinical-areas/prescribing/guideline-of-the-month-thyroid-disease/ photo credit
  7. https://www.medicalnewstoday.com/articles/326665 photo credit
  8. https://es.123rf.com/photo_22764027_hair-clips-and-rubber-bands-on-isolated-white.html photo credit
  9. https://www.snapdeal.com/product/bentag-combo-of-hair-curling/627336280340 photo credit
  10. https://www.harpersbazaar.com/beauty/hair/advice/g4624/best-hair-products/ photo credit
  11. https://www.scientificamerican.com/article/birth-control-pills-affect-womens-taste/ photo credit
  12. https://health.clevelandclinic.org/how-do-i-know-what-blood-thinner-is-right-for-me/ photo credit
  13. https://www.irishnews.com/lifestyle/2020/01/02/news/can-stress-cause-hair-loss-we-asked-an-expert-to-explain-1784210/ photo credit
  14. https://youngwomenshealth.org/2019/02/06/trichotillomania-hair-pulling/ photo credit



No comments:

Post a Comment

Seminar: Cohort study design